भाजपा का परसाबाद व हिरोडीह में प्रशिक्षण शुरू

पंडित दीनदयाल व डॉ श्यामा प्रसाद के आदर्शों को अपनाना जरूरी

पंडित दीनदयाल व डॉ श्यामा प्रसाद के आदर्शों को अपनाना जरूरी::::हेडिंग जयनगर . हिरोडीह व परसाबाद मंडल में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई. परसाबाद मंडल का कार्यक्रम आदर्श प्लस टू उवि मधवाटांड़ के प्रांगण में तथा हिरोडीह का कार्यक्रम कंद्रपडीह पंचायत भवन में हुआ. हिरोडीह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व परसाबाद में मुख्य के रूप में जिला मंत्री सह प्रशिक्षण प्रभारी सुधीर सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया. कहा कि हमें पंडित दीनदयाल व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. हिरोडीह में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की. संचालन महामंत्री यमुना यादव ने किया. परसाबाद में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान ने की. संचालन विजय पंडित ने किया. परसाबाद में केदारनाथ यादव, किशुन यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, विजय राणा, बीरेंद्र मोदी, रामरतन यादव, जितेंद्र यादव, लखन पंडित, कैलाश दास, रंजीत राय, तुलसी यादव, सरयु यादव, शशि चौधरी, संजय गुप्ता, मिथुन सिंह, गोविंद पांडेय, द्वारिका यादव आदि मौजूद थे. जबकि हिरोडीह में सुरेश यादव, रामदेव मोदी, दीपक वर्णवाल, संजय साव, गोविंद यादव, सरयु शर्मा, मुन्ना मोदी, अरुण साव, महादेव धोबी, महेंद्र मोदी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, कलिया देवी, लीलावती देवी, राजू यादव, राजेंद्र राम, पप्पू साव, सौरव कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >