आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भी अंडा मिले : संघ

कोडरमा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ (सीटू) ने स्कूलों की की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को भी अंडा देने की मांग की. संघ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चे कुपोषित होते हैं, जिन्हें प्रोटीनयुक्त व पौष्टिक भोजन की अधिक जरूरत है. इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए […]

कोडरमा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ (सीटू) ने स्कूलों की की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को भी अंडा देने की मांग की. संघ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चे कुपोषित होते हैं, जिन्हें प्रोटीनयुक्त व पौष्टिक भोजन की अधिक जरूरत है. इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए झारखंड में विभिन्न स्वंयसेवी संगठनों की ओर से तीन जुलाई को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अंडा देने के कार्यक्रम का समर्थन किया जायेगा. ज्ञात हो कि कोडरमा जिला में ज्ञान विज्ञान समिति, झारखंड की ओर से 200 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन जुलाई को जनसहयोग से बच्चों को अंडा दिया जायेगा. इधर भाकपा माले कोडरमा जिला कमेटी ने भी इसका समर्थन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >