पौधरोपण व रंगोली प्रतियोगिता हुई

झुमरीतिलैया. सीडी बालिका उवि में जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह, पौधारोपण कार्यक्रम व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व मेडल दिया गया. वहीं स्कूल की छात्राओं द्वारा बीएड प्रशिक्षुओं को विदाई दी गयी. इसमें बीएड प्रशिक्षु आलोक कुमार, रोमा कुमारी, आसरिता पन्ना, आरती कुमारी, […]

झुमरीतिलैया. सीडी बालिका उवि में जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह, पौधारोपण कार्यक्रम व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व मेडल दिया गया. वहीं स्कूल की छात्राओं द्वारा बीएड प्रशिक्षुओं को विदाई दी गयी. इसमें बीएड प्रशिक्षु आलोक कुमार, रोमा कुमारी, आसरिता पन्ना, आरती कुमारी, सुनीता कुमारी, शारदा कुमारी, अंकिता सिंह, अंशु किम्मी, पूजा कुमारी, राजकुमार राणा, रानी कुमारी, नवल किशोर आनंद, गौरव कुमार, अनुज कुमार, विनोद राम, चंद्रप्रकाश, आशीष राणा, रवि कुमार आदि को प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय ने विदाई देते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. बीएड पर्यवेक्षक प्रो अशोक अभिषेक ने छात्राओं तथा बीएड प्रशिक्षुओं को 40 दिन के प्रशिक्षण के समापन पर कहा कि शिक्षा का महत्व सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, बीएड प्रशिक्षक व छात्राएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >