कोडरमा में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से

कोडरमा के राजकीय पॉलिटेक्निक में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 600 कैडेट्स लेंगे हिस्सा।

झुमरीतिलैया, कोडरमा: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में मंगलवार से 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा. हजारीबाग एनसीसी समूह मुख्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट भाग लेंगे. शिविर का नेतृत्व 45 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू (कीर्ति चक्र) करेंगे.

पहले दिन कैडेटों के दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमेट्रिक उपस्थिति और आवासन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद सैन्य प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

कर्नल पारस लिंबू ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों में जिम्मेदार नागरिक बनने के गुण विकसित करना तथा देशभक्ति, शारीरिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है. 10 दिवसीय शिविर के दौरान कदमताल, बाधा दौड़, निशानेबाजी, पदयात्रा, तंबू निर्माण, रस्साकशी, सांस्कृतिक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन होगा.

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पदक एवं प्रमाण-पत्र तथा सर्वश्रेष्ठ कंपनी को चल वैजययंती प्रदान की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >