कोडरमा. आरपीएफ कोडरमा ने शनिवार को 13553 अप आसनसोल वाराणसी पैसेंजर से 305 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की. हालांकि, इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका. जब्त शराब उत्पाद विभाग को सौंप दी गयी है. इंसपेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गझंडी-गुरपा के बीच ट्रेन में जांच की जा रही थी. इस दौरान नाथगंज ब्लॉक हाल्ट के आसपास अलग-अलग जगहों पर सीट के नीचे बोरा व झोला में संदिग्ध सामान दिखा. आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ में किसी ने भी अपना दावा पेश नहीं किया. जांच करने पर उसमें प्लास्टिक में रखा करीब 305 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ. जब्त शराब की कीमत करीब 30 हजार 500 रुपये है.
आसनसोल वाराणसी पैसेंजर से 305 लीटर शराब जब्त

आसनसोल वाराणसी पैसेंजर से 305 लीटर शराब जब्त
Copied link
आरपीएफ कोडरमा ने शनिवार को 13553 अप आसनसोल वाराणसी पैसेंजर से 305 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की