कोडरमा : आठवीं की छात्रा से गैंग रेप

मरकच्चो (कोडरमा) : नवलशाही स्थित बच्छेडीह पंचायत में आठवीं की छात्र से गैंग रेप का मामला सामने आया है. तीन आरोपियों ने लड़की को अगवा कर करमा जंगल में घटना को अंजाम दिया. रविवार को इस संबंध में नाबालिग छात्रा के बयान पर नवलशाही थाने में मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के कुछ […]

मरकच्चो (कोडरमा) : नवलशाही स्थित बच्छेडीह पंचायत में आठवीं की छात्र से गैंग रेप का मामला सामने आया है. तीन आरोपियों ने लड़की को अगवा कर करमा जंगल में घटना को अंजाम दिया. रविवार को इस संबंध में नाबालिग छात्रा के बयान पर नवलशाही थाने में मामला दर्ज किया गया.
मामला दर्ज होने के कुछ ही देर बाद अवर निरीक्षक दीपक कुमार व कपिलमुनी राम ने छापामारी कर आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है.
अन्य दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर किया जायेगा.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि दो जनवरी की शाम लगभग 4.30 बजे वह शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान मो शमीम (पिता सलीम मियां) अपने दो साथियों के साथ आया और करमा जंगल की ओर ले गया. जंगल में आरोपियों ने उसके साथ रात भर बारी- बारी से दुष्कर्म किया. जब वह बेहोश हो गयी, तो तीनों उसे जंगल में छोड़ कर फरार हो गये. शनिवार सुबह होश आने पर वह अपने घर किसी तरह पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >