प्रेरणा शाखा ने लगाया शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रह

शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच स्थापना दिवस सेवा पखवारा के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला का समापन हुआ. कार्यक्रम के अंतिम दिन झारखंड प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अभिषेक अग्रवाल की पुण्य स्मृति पर श्री अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 15 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ. शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत वर्णवाल ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का पुण्य कार्य है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अभिषेक अग्रवाल की स्मृति में आयोजित यह शिविर समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. प्रेरणा शाखा अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि सेवा पखवारा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना है. रक्तदान परियोजना निदेशक प्रियंका अग्रवाल एवं शैलजा केडिया ने कहा कि रक्तदान शिविर की सफलता सभी सदस्यों की एकजुटता का परिणाम है. इस दौरान प्रिया अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, विमल हिसारिया, राहुल चौधरी, पंकज चौधरी, श्याम शर्मा, चिराग हिसारिया, रोहित लोहिया, सारिका लड्ढा, मुकेश भालोटिया, केशव संघई, रानी कालरा, गौरव अग्रवाल, वेदांत चौधरी ने रक्तदान किया. मौके पर मंडल वन सहायक मंत्री श्रेया केडिया, सचिव आकृति चौधरी, सहसचिव प्रिया अग्रवाल, नेहा हिसारिया, ज्योति अग्रवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >