ट्रक चालक की बेटी ने पॉलिटेक्निक में हासिल किया 583वां रैंक

डोमचांच : नगर पंचायत क्षेत्र के तेतरियाडीह निवासी व ट्रक चालक दिलीप सिंह की पुत्री नंदनी कुमारी ने झारखंड कंबाइंड इंट्रेस पॉलिटेक्निक की परीक्षा में 583 रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नंदनी ने मैट्रिक परीक्षा में भी 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था. नंदनी को गुरुवार को क्षत्रिय समाज तेतरियाडीह के […]

डोमचांच : नगर पंचायत क्षेत्र के तेतरियाडीह निवासी व ट्रक चालक दिलीप सिंह की पुत्री नंदनी कुमारी ने झारखंड कंबाइंड इंट्रेस पॉलिटेक्निक की परीक्षा में 583 रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नंदनी ने मैट्रिक परीक्षा में भी 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था.

नंदनी को गुरुवार को क्षत्रिय समाज तेतरियाडीह के द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक सिंह मौजूद थे. उन्होंने कहा कि समाज हर वक्त मदद के लिए तैयार है. मौके पर सचिन सिंह, बच्चू सिंह, रणधवल सिंह, पंकज सिंह, रिंकू सिंह, टुन्नू सिंह, किशुन सिंह, विपिन सिंह, सागर सिंह, राजेश सिंह, रूपलाल सिंह, शेखर सिंह, विनय सिंह, माहो सिंह, सुबोध सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >