कोडरमा में दर्दनाक हादसा, तीन की मौत

चंदवारा (कोडरमा) : चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाम थाम रोड में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों में दो लड़कियां व एक लड़का शामिल हैं, जबकि एक अन्य युवक घायल है. सभी एक ही परिवार के बताये जाते हैं. हादसा ऐश लदे वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई […]

चंदवारा (कोडरमा) : चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाम थाम रोड में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों में दो लड़कियां व एक लड़का शामिल हैं, जबकि एक अन्य युवक घायल है. सभी एक ही परिवार के बताये जाते हैं. हादसा ऐश लदे वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर से हुई.

मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे. मृतकों की पहचान करियावां जयनगर के पवन पासवान (13, पिता चंद्रदेव पासवान), कोटवारडीह चंदवारा की रानी कुमारी (13, पिता छठू पासवान) और सिंहपुर बरही की प्रतिमा कुमारी (16, पिता महेश पासवान) के रूप में हुई है.
वहीं मोटरसाइकिल चला रहा प्रतिमा का भाई संदीप पासवान (18) घायल है. पारिवारिक सदस्य के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए कुछ लोग चंदवारा के कोटवारडीह से कौलेश्वर मंदिर चतरा गए थे. वापसी के क्रम में दुर्घटना हुई. घटनास्थल पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >