जनता के सुख-दुख में साथ निभानेवाला होना चाहिए

जयनगर : कोडरमा लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है. मौसम और चुनावी तापमान दोनों बढ़ रहा है. प्रत्याशी नेता व कार्यकर्ता अपनी जीत के लिए पसीना बहा रहे है. इधर, चौक-चौराहे पर चुनाव को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. चाय-पान की दुकानों पर समीकरण तथा जीत-हार का आकलन […]

जयनगर : कोडरमा लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है. मौसम और चुनावी तापमान दोनों बढ़ रहा है. प्रत्याशी नेता व कार्यकर्ता अपनी जीत के लिए पसीना बहा रहे है. इधर, चौक-चौराहे पर चुनाव को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. चाय-पान की दुकानों पर समीकरण तथा जीत-हार का आकलन किया जा रहा है.

वहीं आम मतदाता भी अपने पसंद का सांसद चुनने को लेकर आम मंथन कर रहे है. प्रभात खबर ने जब इस संबंध में कुछ लोगों से बातचीत की तो लोगों ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है. परसाबाद निवासी दीपक कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागिता निभाने वाले, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्रत्याशी को सांसद चुनेंगे. चमगुदोखुर्द निवासी गणेश गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार दिलाने वाला तथा क्षेत्र का विकास करने वाले ईमानदार प्रत्याशी को सांसद चुनेंगे.

डुमरडीहा निवासी महावीर यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज तक इस क्षेत्र का विकास सिर्फ इसलिए नहीं हुआ चुकी सांसद दूसरे जिला से चुने जाते रहे है. इस बार स्थानीय स्तर पर सांसद का चुनाव करना है ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके. खेडोबर निवासी शिवकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हर बार ठगे गये इस बार सोच समझकर सच्चा व ईमानदार प्रत्याशी को सांसद चुनेंगे. सांसद ऐसा होना चाहिए जो जीत कर भी जनता के बीच रहे. सिर्फ दिल्ली का होकर न रह जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >