आप जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

झुमरीतिलैया : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ संतोष मानव द्वारा जिला कमेटी भंग किये जाने की सूचना के बाद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. यादव ने अपने पद व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि 2013 में अन्ना आंदोलन से जब एक राजनीतिक […]

झुमरीतिलैया : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ संतोष मानव द्वारा जिला कमेटी भंग किये जाने की सूचना के बाद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

यादव ने अपने पद व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि 2013 में अन्ना आंदोलन से जब एक राजनीतिक पार्टी का उदय हुआ और उसका नेतृत्व जब एक पढ़े लिखे आदमी के हाथ आया, तो लगा कि देश को एक वैकल्पिक राजनीति मिलेगी. इस विचारधारा में लोग अपना सबकुछ त्याग कर राजनीति में शामिल हो गये. इस बीच झारखंड में नये चेहरे पर पुराने मास्क लगाकर कुछ ऐसे भी लोग शामिल हो गये, जिनकी न नियत है, न ही कीरत.

वैसे लोग भले ही आम आदमी पार्टी में है, लेकिन उनकी विचारधारा किसी अन्य पार्टी की है. किसी को जानकारी दिये बिना कमेटी को बनाना, भंग करना विचारधारा से बिल्कुल अलग है. तानाशाही प्रवृत्ति के अंदर काम करना बेहद मुश्किल है, इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >