हड़ताल पर चले गये आउटसोर्सिंग कर्मी

कोडरमा : उरवां पीएचडी प्लांट में संविदा पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी पांच नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. कर्मियों ने बताया कि हड़ताल संबंधी सूचना पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता और डीसी को चार नवंबर को ज्ञापन के माध्यम से दे दी गयी थी. संविदा कर्मियों ने बताया कि उनकी मांगों में श्रम विभाग […]

कोडरमा : उरवां पीएचडी प्लांट में संविदा पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी पांच नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. कर्मियों ने बताया कि हड़ताल संबंधी सूचना पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता और डीसी को चार नवंबर को ज्ञापन के माध्यम से दे दी गयी थी.
संविदा कर्मियों ने बताया कि उनकी मांगों में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय व पिछले चार माह का भुगतान अविलंब करने को लेकर हड़ताल की गयी है. कर्मियों के हड़ताल पर जाने से उरवां पीएचइडी प्लांट से होने वाली पेयजालपूर्ति का कार्य ठप रहा. पांच अक्तूबर को झुमरीतिलैया शहर के कई हिस्सों में पेयजलापूर्ति नहीं हो पायी.
इधर, विभाग के द्वारा कर्मियों के साथ कोई सार्थक वार्ता नहीं होने पर संविदा कर्मियों में रोष है. फिलहाल समाचार लिखे जाने तक विभाग के द्वारा संविदा कर्मियों के साथ कोई वार्ता नहीं हो पायी थी. हड़ताल में संजय कुमार दास, गुलाब यादव, कुलदीप यादव, मथुरा यादव, सुनील कुमार दास, प्रेमानंद कुमार, संजय पासवान, विनोद रविदास, गणेश कुमार साव, संजय मोदी, महादेव यादव, सत्यनारायण महतो, बसंत कुमार, महेश कुमार, सुरेंद्र यादव, निशांत कुमार आदि के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >