कैडेट स्कूल की साख बरकरार रखने में सक्षम

कोडरमा :सैनिक स्कूल तिलैया में स्थानीय प्रबंधन बोर्ड (एलबीए) की बैठक हुई. अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन मेजर जेनरल एमके मुखर्जी जीयोसी झारखंड व बिहार सब एरिया ने की. बैठक में प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी समेत प्रबंधन के सदस्य व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए. अतिथियों के स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य ग्रुप कैप्टन एस जैकब, उप […]

कोडरमा :सैनिक स्कूल तिलैया में स्थानीय प्रबंधन बोर्ड (एलबीए) की बैठक हुई. अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन मेजर जेनरल एमके मुखर्जी जीयोसी झारखंड व बिहार सब एरिया ने की. बैठक में प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी समेत प्रबंधन के सदस्य व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए.
अतिथियों के स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य ग्रुप कैप्टन एस जैकब, उप प्राचार्य विंग कमांडर एस षणुमुगम, प्रशासनिक अधिकारी ले कर्नल कुमार हिमांशु शेखर ने उनका भव्य स्वागत किया. बैठक में स्थानीय प्रशासन व प्रबंधक से जुड़े विभिन्न नीतिगत पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ. प्राचार्य ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूल की उपलब्धियों व योजनाओं की रूपरेखा को रखा.
बैठक से पूर्व मुख्य अतिथि को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. उनके सम्मान में आयोजित एसेंबली में कैडेटों को संबोधितर करते हुए प्राचार्य ने कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया की अपनी साख और कैडेट उस साख को बरकरार रखने में सक्षम है. प्राचार्य ने मुख्य अतिथि तथा कर्नल आरपी सिंह को स्कूल का मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
मुख्य अतिथि ने नव निर्मित एंटी रूम का उद्घाटन तथा एकेडमी ब्लॉक, कैडेट मेस व छात्रावास का निरीक्षण किया. सदस्यों ने कर्नल आरपी सिंह जीएस झारखंड बिहार सब एरिया, सत्यजीत बनर्जी उप नियंत्रक लेखा, प्रवीण कुमार गागराई एसी कोडरमा, एसएन शाह जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा, दिनेश कुमार अधीक्षण अभियंता भवन निर्माण हजारीबाग अंचल, विनिता कुमारी प्राचार्य इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग, डॉ एसके सिंह प्राचार्य नेतरहाट विद्यालय व टेकलाल यादव अभिभावक प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >