अपने बच्चे को पाने के लिए फरियाद लगा रही महिला

कोडरमा : इटखोरी प्रखंड (चतरा) के पकरियाकला निवासी महिला अपने दूध मुंहे बच्चे को पाने के लिए जगह-जगह फरियाद लगा रही है. उसके बच्चे को ससुराल वालों ने ही अपने पास रख लिया है, जबकि पति की अचानक हुए मौत के बाद महिला अपने मायके में रह रही है. मंगलवार को महिला सुनैना कुमारी ने […]

कोडरमा : इटखोरी प्रखंड (चतरा) के पकरियाकला निवासी महिला अपने दूध मुंहे बच्चे को पाने के लिए जगह-जगह फरियाद लगा रही है. उसके बच्चे को ससुराल वालों ने ही अपने पास रख लिया है, जबकि पति की अचानक हुए मौत के बाद महिला अपने मायके में रह रही है. मंगलवार को महिला सुनैना कुमारी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डाॅ एम तमिल वाणन से मुलाकात की.
साथ ही सीडब्ल्यूसी के पास लिखित आवेदन देकर बच्चा वापस दिलाने व इंसाफ की गुहार लगायी है. आवेदन में महिला ने कहा है कि उसकी शादी फरवरी 2017 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ सुनील पंडित (पिता सरयू पंडित निवासी गैडा चंदवारा) के साथ हुई थी. वह पति के साथ वैवाहिक जीवन बीता रही थी कि सात सितंबर 2018 को पति सुनील की मौत हो गयी.
पति की मौत के बाद उसके पांच माह के पुत्र अनीश कुमार को ससुर सरयू पंडित, सास गीता देवी, चाचा पिंटू कुमार ने अपने पास जबरन रख लिया है. जब वह बच्चे को मांगने जाती है तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की जाती है. महिला ने अपने बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >