प्राचार्य हटाओ-जेजे काॅलेज बचाओ आंदोलन जल्द होगा, प्रबंधन पर कुव्यवस्था का आरोप

झुमरीतिलैया : जेजे काॅलेज में गिरती शैक्षणिक व्यवस्था व प्रबंधन पर कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए विभिन्न छात्र संगठनों ने जानकी होटल में बैठक की. अध्यक्षता आजसू छात्र नेता श्रीकांत यादव व संचालन छात्र राजद के सूरज यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से एसएफआइ केंद्रीय कमेटी सदस्य महेश भारती, कांग्रेस छात्र नेता राजेश […]

झुमरीतिलैया : जेजे काॅलेज में गिरती शैक्षणिक व्यवस्था व प्रबंधन पर कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए विभिन्न छात्र संगठनों ने जानकी होटल में बैठक की. अध्यक्षता आजसू छात्र नेता श्रीकांत यादव व संचालन छात्र राजद के सूरज यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से एसएफआइ केंद्रीय कमेटी सदस्य महेश भारती, कांग्रेस छात्र नेता राजेश यादव शामिल हुए.
बैठक में जेजे काॅलेज में पिछली दिनों हुए गतिविधियों पर चर्चा की गयी. चर्चा के दौरान जेजे काॅलेज के प्राचार्य द्वारा लगातार छात्र हित एवं मेघा सूची को दरकिनार कर मनमाने ढंग से समसत्र-प्रथम में नामांकन लेने का आरोप लगाया गया. साथ ही प्राचार्य की कार्यप्रणाली व वित्तीय अनियमितताओ पर चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई. बैठक को संबोधित करते हुए छात्र संगठन के नेताओं ने कहा कि प्राचार्य का व्यवहार छात्र हित में ठीक नहीं है. कहा कि जेजे कॉलेज की छवि को लगातार पिछले कुछ महीनों से खराब किया जा रहा है.
कुव्यवस्था का आलम यह है कि काॅलेज में पढ़ने-पढ़ाने का माहौल नहीं है. प्राचार्य के मनमाने रवैया के कारण कॉलेज प्रबंधन ध्वस्त हो गया है. काॅलेज में विकास ठप है और भ्रष्टाचार व्याप्त है. इन तमाम मुद्दों पर प्राचार्य हटाओ-जेजे काॅलेज बचाओ आंदोलन के तहत संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले चरणबद्ध स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा बनायी गयी.
इसके तहत मोर्चा के कोर कमेटी का गठन किया गया, इसमें आजसू से दीपक कुमार पंडित, राजद से योगेंद्र यादव, एसएफआइ से मुकेश कुमार, बीवीएम से विकास कुमार, कांग्रेस छात्र इकाई से राजेश यादव चुने गये. मोर्चा की बैठक में 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का आगमन होने पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में छात्र संगठनों को मोर्चा में शामिल होकर छात्र एकता मजबूत बनाने का आह्वान किया गया. मौके पर विवेक कुमार साव, संदीप कुमार, अमन देव, कुणाल कुमार, अरुण गुप्ता, अजय दास, संदीप यादव, आकाश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >