लाल वारंटियों को तुरंत गिरफ्तार करें : एसपी

कोडरमा : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को एसपी डाॅ एम तमिल वाण ने जयनगर, चंदवारा व तिलैया डैम ओपी के प्रभारियों के साथ बैठक की. मौके पर एसपी ने थाना के फरारी व्यक्ति व लाल वारंटी व्यक्तियों से संबंधित बनायी गयी सूची का सत्यापन किया. साथ ही इस दिशा में तीनों थाना प्रभारी द्वारा […]

कोडरमा : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को एसपी डाॅ एम तमिल वाण ने जयनगर, चंदवारा व तिलैया डैम ओपी के प्रभारियों के साथ बैठक की. मौके पर एसपी ने थाना के फरारी व्यक्ति व लाल वारंटी व्यक्तियों से संबंधित बनायी गयी सूची का सत्यापन किया. साथ ही इस दिशा में तीनों थाना प्रभारी द्वारा किये गये कार्य की समीक्षा की गयी.
समीक्षा के उपरांत एसपी ने अगले तीन दिनों के अंदर सभी लाल वारंटियों व फरारियों को न्यायालय व जमीनी स्तर पर सत्यापन करते हुए सभी को गिरफ्तार करने हेतु टारगेट तय किया. मौके पर डीएसपी कर्मपाल उरांव, इंस्पेक्टर केपी यादव, जयनगर थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद, चंदवारा थाना प्रभारी कन्हाय सिंह, तिलैया डैम ओपी प्रभारी सुनील सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >