सफल बच्चे हुए सम्मानित

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय धोबी महासंघ कोडरमा इकाई द्वारा सांस्कृतिक भवन डोमचांच में ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वासुदेव धोबी व संचालन रामरत्न अवध्या ने किया. मुख्य अतिथि गिरिडीह डीटीओ योगेंद्र प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य महादेव राम व नरेश रजक मौजूद थे. गिरिडीह डीटीओ […]

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय धोबी महासंघ कोडरमा इकाई द्वारा सांस्कृतिक भवन डोमचांच में ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वासुदेव धोबी व संचालन रामरत्न अवध्या ने किया.
मुख्य अतिथि गिरिडीह डीटीओ योगेंद्र प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य महादेव राम व नरेश रजक मौजूद थे. गिरिडीह डीटीओ योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर की प्रतिभा का विस्तार होगा व बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा. जिप सदस्य महादेव राम, नरेश रजक, मनोज रजक, अंगलाल राम ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों के भविष्य की कामना की. समारोह में अनिशा कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, मनीषा कुमारी, पूजा, राहुल, श्वेता, पवन रजक, गणेश रजक आदि को सम्मानित किया गया.
मौके पर समिति के संरक्षक त्रिलोकी नाथ, अरविंद कुमार, मथुरा राम, सूर्यदेव रजक, अमर रजक, सुशील राम, भिखारी राम, दुर्गा राम, विनोद राम, संदीप कुमार, प्रदीप रजक, सुनील रजक, चंदन कुमार, बंटी रजक, प्रकाश रजक, रवि रजक, एम चंद्रा, मनींद्र राम, विक्की कुमार, विकास कुमार, पवन कुमार, मनीष कुमार, प्रवीण रजक, सूरज कुमार, हीरामण रजक, मिथिलेश रजक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >