जागरूकता से ही होगा समाज का विकास

जनकदेव बने जयनगर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष जयनगर : प्रखंड के पेठियाबागी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ की प्रखंड इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ कैलाश प्रसाद व संचालन भुवनेश्वर राम ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिला अध्यक्ष बासुदेव धोबी मौजूद थे. […]

जनकदेव बने जयनगर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष
जयनगर : प्रखंड के पेठियाबागी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ की प्रखंड इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ कैलाश प्रसाद व संचालन भुवनेश्वर राम ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिला अध्यक्ष बासुदेव धोबी मौजूद थे. बैठक की शुरुआत डॉ भीम राव आंबेडकर व त गाड़गे की तसवीर पर मार्ल्यापण कर की गयी. मौके पर श्री धोबी ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूक व संगठित होना जरूरी है. जब तक समाज में जागरूकता नहीं आयेगी, तब तक समाज का विकास संभव नहीं है. इसके लिए शिक्षित होना जरूरी है. जिला सचिव खगेंद्र राम ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का मूल मंत्र है.
महेश रजक ने कहा कि आज हमारे समाज में शिक्षा को बढ़ावा मिला है, पर यह आंकड़ा पर्याप्त नहीं. इस दौरान प्रखंड इकाई का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से जनकदेव राम अध्यक्ष, राजन कुमार को सचिव, भातू प्रसाद रजक कोषाध्यक्ष बनाये गये. राजेंद्र रजक को संयुक्त सचिव, रामचंद्र राम को उपाध्यक्ष, सुखदेव राम को सह सचिव, डॉ कैलाश प्रसाद व महेंद्र राम को अंकेक्षक, मथुरा राम तथा बासुदेव धोबी को संरक्षक बनाया गया. आमंत्रित सदस्यों में महेश रजक, दशरथ राम, भुनेश्वर राम, परमेश्वर राम, खगेंद्र राम, सरयू राम को बनाया गया. मौके पर सरयू राम, जनकदेव राम, विनोद आनंद, सुखदेव राम, अशोक रजक, रामदेव राम, भातु राम, दशरथ रजक, राम प्रसाद धोबी, धानेश्वर राम, बलदेव रजक, घनश्याम रजक, जागेश्वर धोबी, दिनेश्वर रजक, मोहन राम, राजू रजक, संजय रजक समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >