विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

25 जून के पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के बाद जनता को गोलबंद करते हुए आंदोलन किया जायेगा कोडरमा बाजार : नगर पंचायत कोडरमा की जन समस्याओं को लेकर नागरिक मंच के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा. यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में एक ज्ञापन कार्यालय के […]

25 जून के पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के बाद जनता को गोलबंद करते हुए आंदोलन किया जायेगा
कोडरमा बाजार : नगर पंचायत कोडरमा की जन समस्याओं को लेकर नागरिक मंच के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा. यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में एक ज्ञापन कार्यालय के प्रधान सहायक को सौंपा गया.
ज्ञापन के माध्यम से होल्डिंग टैक्स को समाप्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी चयनित लाभुकों को अब तक का प्रथम व अंतिम किश्त का भुगतान अविलंब करने आदि मांग की गयी. मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पंचायत कोडरमा के 80 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले हैं. रोजगार का कोई मूल साधन नहीं है. अर्द्ध विकसित नगर पंचायत कोडरमा जैसे क्षेत्रों में बेसिक सुविधा मुहैया कराये बिना विकास के नाम पर भारी-भरकम होल्डिंग टैक्स लागू करना जनता के साथ धोखा है.
होल्डिंग टैक्स पर पुनर्विचार व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं होगा, तो 25 जून के पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के बाद जनता को गोलबंद करते हुए आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, सचिव महेश भारती, उपाध्यक्ष जय प्रकाश राम, आरके बसंत, सह सचिव अजय झा, अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्णवाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >