विधायक के नेतृत्व में मरकच्चो पहुंचे कार्यकर्ता

विस्थापितों के साथ अन्याय व सरकारी राशि का दुरुपयोग : महादेव जयनगर : भाजपा के डीवीसी के सौजन्य से मरकच्चो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता तेतरौन चौक से मरकच्चो के लिए रवाना हुए. विधायक प्रो यादव ने […]

विस्थापितों के साथ अन्याय व सरकारी राशि का दुरुपयोग : महादेव
जयनगर : भाजपा के डीवीसी के सौजन्य से मरकच्चो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता तेतरौन चौक से मरकच्चो के लिए रवाना हुए. विधायक प्रो यादव ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि कार्यक्रम में केंद्र सरकार के उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जायेगा. प्रो यादव के साथ मरकच्चो रवाना होने वालों में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र दास, महावीर यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष विवेक साव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेद्र मोदी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
इधर, कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा ने स्वयं अपनी पीठ थपथपाने का काम किया है. कार्यक्रम में यदि डीवीसी की सहभागिता है, तो यह बांझेडीह प्लांट के विस्थापित प्रभावितों के साथ अन्याय है. प्लांट जयनगर में और खर्च मरकच्चो में यह अनुचित है. मगर सरकार के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इस कार्यक्रम को जयनगर प्रखंड के किसी क्षेत्र में आयोजित करना चाहिए. भाजपा सरकार इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित कर जनता को भ्रम में डालने का काम कर रही है. जबकि जमीनी सच्चाई कुछ और है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >