कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के ताराघाटी से अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवती का उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक घाटी में शव होने की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा.
थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवती को अन्यत्र हत्या कर शव को छुपाने के नियत से घाटी में फेंका गया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी.
