कोडरमा : मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा डीवीसी के सहयोग से मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है.
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में श्रम मंत्री राज पालिवार, धनबाद के सांसद पीएन सिंह, शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, सांसद डाॅ रवींद्र राय, बरकट्ठा विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव 16 जून को कार्यक्रम में भाग लेंगे. मौके पर विशाल जनसभा होगी, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा. श्री सिंह ने प्रखंड के बूथस्तर के पदाधिकारिोयं के साथ कार्यकर्ताओं व मंच मोरचा के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. कहा कि कार्यक्रम में भाग लेकर लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्साहवर्द्धन करें, ताकि सबका साथ, सबका विकास की राह पर देश मजबूती से आगे बढ़े. बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश राम, वासुदेव शर्मा, शिवेंद्र नारायण, विजय साव, विजय राम, जूही दास गुप्ता, कामिनी देवी, राजेश सिंह आदि भाग लेंगे.
प्रभारियों का मनोनयन
इधर, जिला भाजपा द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्यक्रम विस्तार योजना के समापन को लेकर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने मंडल प्रभारियों का मनोनयन किया है. इसमें वासुदेव शर्मा डोमचांच, राजकिशोर प्रसाद जयनगर, बैजनाथ दास परसाबाद, रामचंद्र सिंह चंदवारा, शिवेंद्र नारायण सिन्हा झुमरीतिलैया, राजेश सिंह मरकच्चो, विजय राम कोडरमा नगर, दिनेश्वर प्रसाद सिन्हा कोडरमा ग्रामीण, रमेश सिंह नवलशाही व बालमुकुंद सिंह सतगावां के प्रभारी बनाये गये. 20 जून तक उन्हें कार्यक्रम संपन्न कराने की जिम्मेवारी दी गयी है.
