सूमो से बिहार भेजी जा रही शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कोडरमा : पटना निवासी रंजन सिंह का आया नाम, पुलिस कर रही तलाश झुमरीतिलैया : सूमो से बिहार भेजी जा रही शराब को तिलैया पुलिस ने सोमवार की रात चालक समेत पकड़ लिया. गाड़ी से 15 बोरी देसी मसालेदार पाउच शराब (तीन हजार पीस) और 15 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार चालक रवि […]

कोडरमा : पटना निवासी रंजन सिंह का आया नाम, पुलिस कर रही तलाश
झुमरीतिलैया : सूमो से बिहार भेजी जा रही शराब को तिलैया पुलिस ने सोमवार की रात चालक समेत पकड़ लिया. गाड़ी से 15 बोरी देसी मसालेदार पाउच शराब (तीन हजार पीस) और 15 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार चालक रवि कुमार जक्कनपुर पटना का रहनेवाला है.
पूछताछ में चालक ने बताया कि पटना के पत्रकारनगर मुहल्ला निवासी रंजन सिंह ने उसे सूमो के मालिक कोडरमा निवासी संतोष कुमार से चार दिन पूर्व मिलवाया था. सूमो चलाने की बात कहकर उसे हजारीबाग चलने को कहा. पहले तिलैया में विदेशी शराब लोड , फिर हजारीबाग से मसालेदार देसी शराब लोड कराया गया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया है.
भागने लगा था चालक : जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना के एएसआइ सुधीर सिंह पुलिस बल के साथ रविवार की संध्या गश्ती में थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की बरही की तरफ से एक लाल रंग के सूमो में अवैध तरीके से शराब तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही है. सूचना के बाद एएसआइ ने सुभाष चौक पर उस वाहन को रोकने का प्रयास किया, पर पुलिस को देख चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया. पुलिस ने यादव होटल के समीप वाहन को पकड़ने में सफलता पायी और चालक को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >