एप्रीसिएबल का सीबीएसइ 10वीं में शानदार प्रदर्शन

जयनगर : सीबीएसइ 10वीं बोर्ड की परीक्षा में एप्रीसिएबल पब्लिक स्कूल कटिया परसाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया है. स्कूल से कुल 38 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें चार विद्यार्थियों प्रियंका सोनी, सोनू कुमार यादव, सकलदेव यादव व नीतीश कुमार को 10 सीजीपीए, दो छात्रों पंकज […]

जयनगर : सीबीएसइ 10वीं बोर्ड की परीक्षा में एप्रीसिएबल पब्लिक स्कूल कटिया परसाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया है. स्कूल से कुल 38 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.
इसमें चार विद्यार्थियों प्रियंका सोनी, सोनू कुमार यादव, सकलदेव यादव व नीतीश कुमार को 10 सीजीपीए, दो छात्रों पंकज कुमार व सूरज कुमार को 9.8 सीजीपीए, रोहित कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, प्रद्युमन राणा, अमन मोदी, सिंटू कुमार यादव, पिंटू यादव, दिलीप कुमार यादव, कन्हैया लाल प्रसाद, राहुल कुमार, प्रीति कुमारी को 9.4, मो सहनूर आलम, चंदन प्र यादव, पायल कुमारी, शैलेंद्र कुमार को 9.2, मो शहराज आलम, नवीन भारद्वाज, आदित्य राज, उजाला कुमारी को 9 सीजीपीए, शाहिद अंसारी, अंजली कुमारी, विवेक सिंह, नीलम कुमारी, सचिन यादव को 8. 8, मुकेश कुमार को 8.6, फिरोज अंसारी, संदीप कुमार, सुधीर यादव को 8.4, आशीष राज व चंदन कुमार को 8.2, नंदलाल दास को 8, चंद्रदेव यादव व विनय राणा को 7.8 सीजीपीए प्राप्त हुआ हैं.
विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के निदेशक मुंशी यादव ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परीक्षाफल सराहनीय है. इधर, स्कूल प्रबंधन समिति ने सफल विद्यार्थियों व शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मियों को बधाई दी है. शिक्षक मिथलेश कुमार, अर्जुन यादव, प्रियंका कौर, रामजन्म सिंह, सकलदेव यादव, संजय केरकेट्टा, अगस्टिना मिंज, सुशीला एक्का, भीम सेन यादव, अनिल पंडित, अमृत लाल, मिथिलेश कुमार, सीमा, आशा, रीमा, राजेंद्र शर्मा, मुन्ना राणा, उदय गिरि, आनंद राय ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >