मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय प्लस टू उवि में विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य धर्मचंद मंडल की अध्यक्षता में हुई.
मौके पर उपस्थित विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय परिसर में दर्जनों फलदार व छायादार वृक्ष लगायें. प्राचार्य मंडोल ने छात्रों के बीच पेड़ पौधों की महत्ता, पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के उपाय के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियां जैसे बाल विवाह डायन प्रथा, दहेज प्रथा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा जागरूकता आदि विषयों पर भी अपने विचार रखें. कार्यक्रम में मुखिया विजय सिंह, अशोक दास, विधायक प्रतिनिधि सदानंद वर्मा, अनेश्वर सिंह, प्रयाग महतो, सुधीर प्रसाद, अशोक पासवान, कमल क्लब के अध्यक्ष भूषण वर्णवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
