शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित 10 प्रतिष्ठान सील

नगर पर्षद ने होल्डिंग टैक्स बकाया रखने वालों और बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है़ बार-बार दी जा रही चेतावनी और नोटिस के बावजूद कुछ व्यापारियों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर सोमवार को नगर प्रशासक के निर्देश पर एक संयुक्त टीम ने कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया़

झुमरीतिलैया .नगर पर्षद ने होल्डिंग टैक्स बकाया रखने वालों और बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है़ बार-बार दी जा रही चेतावनी और नोटिस के बावजूद कुछ व्यापारियों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर सोमवार को नगर प्रशासक के निर्देश पर एक संयुक्त टीम ने कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया़ बताया जाता है कि टीम ने स्टेशन रोड स्थित श्री बालाजी होम सॉल्यूशन, नंदी बाबा चौक पर श्याम भोग आटा और मयूर स्वीट, हटिया रोड में संजय लोहानी हार्डवेयर दुकान व विनोद कपड़ा दुकान, गुरुद्वारा रोड में पंजाबी धर्मशाला, आरएलएसवाई कॉलेज रोड में एचपी स्टील फर्नीचर, पानी टंकी रोड में होमियो क्लीनिक, गांधी स्कूल रोड में आयुष मेडिकल और सुप्रिया गिफ्ट कॉर्नर को सील किया है. टीम का नेतृत्व नगर प्रबंधक रणधीर कुमार वर्मा कर रहे थे़ नगर प्रबंधक ने बताया कि बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय करना अवैध है और नगर पर्षद लगातार व्यापारियों को जागरूक कर रही है़ पहले भी व्यापारियों को अंतिम चेतावनी दी गयी थी, लेकिन कई लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. अब कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि वे जल्द अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा लें, अन्यथा उनके प्रतिष्ठान को सील कर दिया जायेगा़ प्रशासन की यह सख्ती लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर में व्यवस्थित और कानूनी रूप से व्यापार संचालन सुनिश्चित हो सके़ इधर, नगर पर्षद की ओर से लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा हुआ है़

31 मार्च तक रात आठ बजे तक खुला रहेगा नगर पर्षद कार्यालय

इधर, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने बताया कि राजस्व संग्रहण कार्य के लिए 17 से 31 मार्च तक कार्यालय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा़ उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी जल्द से जल्द ट्रेड लाइसेंस बनवा लें, अन्यथा उनके प्रतिष्ठान सील कर दिये जायेंगे़ इस अभियान में नगर प्रबंधक रणधीर कुमार वर्मा के साथ राजस्व निरीक्षक शंभू कुमार रजक, अभिषेक कुमार मेहता, सुदर्शन श्रीवास्तव, लखन सिंह, भोला कुमार दास, दुलारचंद यादव, बलराम कुशवाहा और होमगार्ड के जवान शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >