कार्यकर्ता ही पार्टी का मेरुदंड हैं : सुदेश

बुंडू में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को आजसू पार्टी के कार्यालय का उदघाटन फीता काटकर किया.

बुंडू

बुंडू में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को आजसू पार्टी के कार्यालय का उदघाटन फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेगा. पार्टी कार्यकर्ता गांव, टोला, मोहल्ला व घर-घर में पारिवारिक सदस्य बनकर लोगों को सहयोग करेंगे. कार्यकर्ता ही पार्टी का मेरुदंड हैं. वर्तमान चुनाव में हमारी पार्टी राष्ट्रीय गठबंधन धर्म निभायेगी. इस अवसर पर पार्टी के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामजी यादव, जितेंद्र सिंह, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, जिप सदस्य मानकी विजय सिंह, परमेश्वरी शांडिल्य, राजकिशोर कुशवाहा, सुनील कुमार जायसवाल, हरिहर महतो, योगेश्वर महतो, दिलीप साहू, जगदीश गुप्ता, नंदकिशोर महतो, अजू पाटनी, ताराचंद मुंडा, हरदेव महतो, फनी राम महतो, गोलू महतो, शुभम, सिराज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >