खटांगा गांव में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत

रनिया के खटांगा गांव में जंगली हाथी के घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी ने घर में खड़ी बाइक गिराई, वन विभाग से सुरक्षा की मांग की गई।

रनिया: रनिया प्रखंड के खटांगा गांव में गुरुवार की सुबह एक विशाल जंगली हाथी के प्रवेश करने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार हाथी सिदम की ओर से दौड़ते हुए गांव में पहुंचा और एक घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल को गिरा दिया.

हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हाथी काफी देर तक गांव में इधर-उधर घूमता रहा, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा. बाद में वह कोड़ाकेल गांव की ओर निकल गया. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >