खूंटी. राष्टीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती के अवसर पर खूंटी में आयोजित दो दिवसीय हॉकी सह तीरंदाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया. रविवार को हॉकी का फाइनल मैच खेले गये.
जिसमें दोनों वर्ग में एसटीसी की टीम ने जीत हासिल कर विजेता बना. बालिका वर्ग में एसटीसी खूंटी ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को हराया. वहीं बालक वर्ग के फाइनल मैच में एसटीसी खूंटी ने डे बोर्डिंग खूंटी को पराजित कर विजेता बना.
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीम को टॉफी और मेडल प्रदान किया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि खेल के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास और मेहनत करते रहें. हॉकी संघ झारखंड के उपाध्यक्ष अषोक भगत और अर्पणा हंस ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया.
