सोनम बागे के पक्ष में तोरपा विधायक ने किया जनसंपर्क

सोनम बागे के समर्थन में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

खूंटी. खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सोनम बागे के समर्थन में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने जमुवादाग कॉलोनी, दतिया, नवाटोली में लोगों से मुलाकात की. इस दौरान विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है. राज्य सरकार द्वारा शहरों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, पेयजल, सड़क, नाली और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने सोनम बागे को अध्यक्ष पद पर विजयी बनाने की अपील की. प्रत्याशी सोनम बागे ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो सभी 19 वार्डों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी. जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया. मौके पर शंकर सिंह मुंडा, कमलेश महतो, बिमल पाहन, अमृत लकड़ा, जुनुल पहान, सनिका मुंडा, अभिमन्यु कुमार, प्रकाश नाग मुंडा, राहुल केसरी सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >