तोरपा में भारी बारिश का असर, पुल पर चढ़ा कारो नदी का पानी; जलप्रपातों में तेज बहाव

तोरपा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. नदियां और जलप्रपात उफान पर हैं, जिससे सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई है. प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है.

तोरपा. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मंगलवार को दिनभर बारिश जारी रहने से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही. विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति कम रही. बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही. अधिकांश लोग बारिश से बचने के लिए घरों में ही रहे.

नदियों का बढ़ा जलस्तर

लगातार बारिश से नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. खेतों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है. कई कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गये हैं. खासुआ टोली में सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को परेशानी हुई.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Medical Counselling: JCECEB का सर्वर लगातार चौथे दिन डाउन, बढ़ सकती है च्वाइस फिलिंग की तारीख

जलप्रपात उफान पर

बारिश के कारण पेरवा घाघ और पंडिपुरिंग जलप्रपात उफान पर हैं. चंचलाघाघ और सातधारा में भी पानी का तेज बहाव है. लोगों को इन स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी गयी है. तपकारा-रनिया मार्ग पर कारो नदी का जलस्तर पुल के ऊपर पहुंच गया. कुछ देर तक पानी पुल के ऊपर से बहता रहा.

ये भी पढ़ें: झारखंड के आयुष्मान कार्ड लाभुकों का बनेगा डिजिटल हेल्थ आईडी, 31 अगस्त तक पूरा होगा एकीकरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >