तोरपा में गणेश पूजा और तीज की धूम, पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

तोरपा के गांधी नगर में गणेश पूजा और तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया. पंडाल के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तिमय माहौल बना रहा.

तोरपा(खूंटी). सोमवार को तोरपा में गणेश पूजा महोत्सव और तीज पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया. यह आयोजन प्रखंड मुख्यालय के गांधी नगर में हुआ. गणेश पूजा समिति गांधी नगर तोरपा की ओर से आकर्षक गणेश पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. पंडाल का निर्माण समिति के सदस्यों ने स्वयं किया है.

पूजा-अर्चना के बाद दर्शन के लिए खोला गया पंडाल

आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की गयी. पूजा-अर्चना कर पंडाल का पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया. पट खुलते ही भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. गांधी नगर पूजा पंडाल जाने के मुख्यद्वार पर आकर्षक गेट बनाया गया है.

सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना

बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं. पूजा समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है.

शाम के समय पूजा पंडाल में महाआरती का आयोजन किया गया. महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

गणेश पूजा के साथ तीज भी मनी

गणेश पूजा के साथ क्षेत्र में तीज पर्व भी श्रद्धा के साथ मनाया गया. महिलाओं ने तीज व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. महिलाओं ने पारंपरिक रूप से तीज की पूजा कर व्रत की रस्में पूरी की. कई मजिलाओं ने निर्जला उपवास रखा.

गणेश पूजा और तीज के एक साथ होने से पूरे तोरपा में दिनभर धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा. पूजा पंडाल में देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.

न | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >