खूंटी : जेआईआईटी एकेडमी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना शिक्षक दिवस

खूंटी के जेआईआईटी एकेडमी में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शिक्षकों ने भविष्य के लिए प्रेरित किया.

खूंटी. जेआईआईटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर, तोरपा रोड में रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सेंटर संचालक बिरेन्द्र नाग, हेड ऑफिस के निदेशक बुलबुल मैम एवं सहयोगियों ने दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद केक काटकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया. साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

समारोह में सेंटर के नये और पुराने विद्यार्थी शामिल हुए. विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बनाया. मौके पर गणेश सर ने विद्यार्थियों को नये कोर्स आशुलिपि तथा इसके क्षेत्र और संभावनाओं की जानकारी दी. वहीं निदेशक बुलबुल आईच ने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: खूंटी में बिछी सफेद चादर: पेलोल-बिचना समेत दर्जनों गांवों में खिले काश के फूल, लोग रुककर ले रहे सेल्फी

कंप्यूटर कोर्स की विद्यार्थियों को दी जानकारी

सेंटर संचालक बिरेन्द्र नाग ने संस्थान में संचालित विभिन्न कंप्यूटर कोर्स की जानकारी विद्यार्थियों को दी. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे, ताकि खूंटी जिले के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलता रहे. कार्यक्रम में मोनी रानी, रोजलिन मैम, पुष्पा कुमारी, गणेश स्वांसी, रेणु मैम समेत संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पा, आशीष, नीतू, प्रशांत, पंकज, रेशमी, उमा, पूजा, निधि, रोहिनी, तनु, सुभद्रा, निक्की, इशाना, पूर्वी, आरोही, आरवी, अभिनव, आयुष, अभय, प्रियंका समेत अन्य विद्यार्थियों ने सहयोग किया.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह में साढ़े तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे CM हेमंत और कल्पना सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >