द सन ग्लोबल बीसी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, विद्यार्थियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

तोरपा के द सन ग्लोबल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

तोरपा. द सन ग्लोबल बीसी स्कूल, तपकारा में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई.

विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उनके शिक्षण कार्य, निष्ठा और विद्यालय के विकास में योगदान के लिए स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य, भाषण और नाटक प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया.

निदेशक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं. वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और जीवन कौशल का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्राचार्या अनीता गुप्ता ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय को जरूरी बताया.

समारोह में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >