संत जोसेफ स्कूल के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली

तोरपा के संत जोसेफ स्कूल के छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल यात्रा निकाली. छात्रों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।.

तोरपा (खूंटी): देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत जोसेफ उच्च विद्यालय, तोरपा के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली.

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेव. अनिल बिलुंग ने झंडा दिखाकर की. इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, त्याग, वीरता और गौरव का प्रतीक है. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा देश की एकता और सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- झारखंड में स्वास्थ्य सेवा का नया मॉडल तैयार, अब कॉल करते ही 15 मिनट में घर पहुंचेगा खून

इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल यात्रा निकाली. यात्रा की अगुवाई एनसीसी एएनओ सेकेंड लेफ्टिनेंट तेलेस्फोर केरकेट्टा ने की. तिरंगे से सजी साइकिलों पर सवार कैडेटों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा पूरी की. सड़क से गुजरती तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत की.

कैडेटों ने अपने संदेश के माध्यम से नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने और राष्ट्रध्वज के सम्मान को बनाए रखने की अपील की. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी कैडेटों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई.

ये भी पढ़ें- रांची में बेखौफ बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा, चाबी छीनी और बाइक लेकर हुए फरार

कार्यक्रम में फादर विजय डोडराय, सकलदेव सिंह, स्नेह सिंचित भेंगरा, सुरेश कुमार नाग, रेमंड एक्का, जैकब विलसन कंडूलना, बिनोद तोपनो, इस्माइल आइंद, दीक्षा रानी, मनसिद्ध पूर्ति, हिलारियूस होरो, संतोषी कुमारी, सुनीता समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >