तोरपा के दो और रनिया के तीन मतदान केंद्र में एसआईआर का कार्य पूरा

खूंटी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत तोरपा और रनिया के मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा, उपायुक्त ने बीएलओ की सराहना की।

खूंटी. खूंटी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 का कार्य तीव्र गति से चल रहा है. अभियान के तहत सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कर रहे हैं. इसके तहत तोरपा विधानसभा क्षेत्र के तोरपा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 87 और 97 तथा रनिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 183 में एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत कर लिया गया है. तोरपा के मतदान केंद्र संख्या 87 की बीएलओ राजेश्वरी देवी, मतदान केंद्र संख्या-97 की बीएलओ शुभाशी हेरेंज और रनिया के मतदान केंद्र संख्या-183 की बीएलओ सुशीला भेंगरा ने निर्धारित अवधि के भीतर सभी योग्य मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण, संग्रहण और आवश्यक अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने तीनों बीएलओ को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सफलता केवल लक्ष्य प्राप्त करने में नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने में है. उन्होंने कहा कि तीनों बीएलओ ने यह सिद्ध किया है कि प्रतिबद्धता एवं सुनियोजित कार्यप्रणाली से कठिन से कठिन लक्ष्य भी समय पर प्राप्त किए जा सकते हैं.

उन्होंने सभी बीएलओ से इसी समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील की. अपर समाहर्ता सुषमा लकड़ा ने भी तीनों बीएलओ को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के समन्वित प्रयास और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है. उन्होंने क्षेत्र के सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >