बकरी अचानक सामने आई और पलट गया ऑटो, खूंटी में दो स्कूली बच्चे घायल

तोरपा-सिमडेगा मार्ग पर ऑटो पलटने से स्कूली बच्चे घायल हो गए। चालक ने बकरी को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

खूंटी: खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरपा सिमडेगा मार्ग पर कुलडा गांव के पास बुधवार को एक ऑटो के पलट जाने से इस पर सवार स्कूली बच्चे घायल हो गये. घायल कुलदीप तोपनो एवं सुमति बाघवार को रेफरल अस्पताल लाया गया.

कुलदीप बनाबीरा तथा सुमति कोरको टोली गांव की रहनेवाली है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. इस घटना में चालक निकोलस तोपनो भी घायल हो गया. उसने बताया कि एक बकरी को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >