सरहुल मिलन समारोह में मांदर की थाप पर थिरके लोग

कर्रा प्रखंड के बाजारटांड़ चांपी में सरहुल मिलन समारोह सह जतरा का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, कर्रा कर्रा प्रखंड के बाजारटांड़ चांपी में सरहुल मिलन समारोह सह जतरा का आयोजन किया गया. इसमें चांपी, सिरका, तुमना, हेसला, घुनसूली, घासीबारी, भोसा टोली, गुनी, कर्मडीह, चांपी टोली, मुंडा टोली, चंदापारा सहित अन्य गांव के लोग शामिल हुए. सभी पारंपारिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की थाप पर थिरक रहे थे. लोक नृत्य और लोक गीत प्रस्तुत किया. आयोजक समिति की ओर से सभी गांव के पाहन, पानी भरा, कोटवार, ग्राम प्रधान, सामाजिक संगठन अगुवा, बुद्धिजीवी और वार्ड सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, लोगों ने सरहुल मेला का लुत्फ उठाया. मौके पर ग्राम प्रधान मकुंद पाहन, गोला देमंता, चामू बखला, सनिका बखला, विकास संगा, सनिका संगा, लालसिंह मुंडा, फूलचंद बखला, रुपेश बखला, उषा उरांव, विजय टूटी, राजू कच्छप, महेंद्र मुंडा, गंदूरा मुंडा, सामू मुंडा, बिजेंद्र संगा, आयुष बखला, आर्यन राज, मतियस बखला के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >