सालगाडीह केनाल रोड बदहाल, लोग परेशान

सलगाडीह केनाल रोड की स्थिति कई वर्षों से काफी खराब है.

तमाड़. रांची टाटा मार्ग सलगाडीह मोड़ से सोनाहातू, ईचागढ़ सहित बंगाल को जोड़नेवाली सलगाडीह केनाल रोड की स्थिति कई वर्षों से काफी खराब है. यह सड़क जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ से भर चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अब दलदल में बदल गयी है. जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है. खराब सड़क के कारण गर्भवती महिलाओं और मरीजों तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है. स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है. किसान समय पर अपनी उपज बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं. वहीं नौकरी और काम के लिए आने-जाने वाले युवाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >