रक्षाबंधन के आते ही खूंटी शहर के बाजारों में सजी राखियों की दुकान

रक्षाबंधन के नजदीक आते ही खूंटी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में 15 से 500 रुपये तक की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। जानें राखियों की नई कीमतें।

भूषण कांसी की रिपोर्ट खूंटी. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही खूंटी शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. शहर की प्रमुख गलियों और चौक-चौराहा रंग-बिरंगी राखियों से दुकानें सज गयी हैं. रक्षाबंधन को लेकर राखियों की खरीदारी शुरू हो गयी है. बाजार में राखियों के दामों में बढ़ोतरी नजर आ रही है.

सप्लाई केंद्रों से भी समय पर नहीं मिल रहा है माल

थोक विक्रेताओं के अनुसार मोती, स्टोन और अन्य सजावटी सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसके कारण कई राखियों की कीमत में 20 से 25 रुपये तक की वृद्धि हुई है. नेताजी चौक के राखी थोक विक्रेता राजकुमार साहू ने बताया कि इस बार दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े सप्लाई केंद्रों से भी समय पर माल नहीं मिल रहा है. इसके कारण बाजार में कुछ राखियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है.

ये भी पढ़ें: एक साल से टूटी है पुलिया हर बरसात में जरागुटु के ग्रामीण खुद बनाते हैं अस्थायी पुल

15 से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध

खूंटी के बाजार में इस बार 15 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं. भाई-भाभी के लिए डिजाइनर राखी सेट, बच्चों के लिए कार्टून व लाइटिंग वाली राखियां, स्टोन जड़ित ब्रेसलेट राखियां तथा रेशम डोरी की पारंपरिक राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं. स्टोन राखियों की खास मांग है. दुकानदार निरजेश जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण इलाकों और दूर-दराज के दुकानदारों ने भी राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है. कई व्यापारी एक-दो महीने पहले ही ऑर्डर देकर स्टॉक मंगा लेते हैं, ताकि पर्व के समय माल की कमी नहीं हो. राखियों की कीमत भैया-भाभी राखी सेट - 50 से 270 रुपये भाभी लुंबा राखी - 30 से 100 रुपये सामान्य राखी - 5 से 500 रुपये बच्चों की किड राखी - 10 से 100 रुपये स्टोन राखी - 30 से 500 रुपये म्यूजिकल राखी - 50 से 250 रुपये ब्रेसलेट राखी - 40 से 200 रुपये रेशम डोरी राखी - 5 से 30 रुपये नजरबंद राखी - 10 से 100 रुपये तक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >