खूंटी: मुरहू में पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम, स्थानीय भोजन से सेहत सुधार का संदेश

पोषण माह के अवसर पर खूंटी के मुरहू में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. ग्रामीणों को स्थानीय और आसानी से उपलब्ध भोजन के ज़रिए पौष्टिक आहार लेने के तरीके बताए गए. यह कार्यक्रम परिवार के पोषण स्तर को सुधारने पर केंद्रित था.

खूंटी. मुरहू प्रखंड की गोड़ाटोली पंचायत के कठरटोली गांव में पोषण माह के अवसर पर सीनी और प्रदान के संयुक्त तत्वावधान में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्थानीय और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों के माध्यम से पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने के लिए जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि घर और आसपास आसानी से मिलने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल-सब्जियां, दाल, अनाज, मोटे अनाज, कंद-मूल, अंडा सहित अन्य स्थानीय खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल कर परिवार के पोषण स्तर में सुधार किया जा सकता है.

बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उचित पोषण

गर्भवती और धात्री महिलाओं को पर्याप्त एवं विविधतापूर्ण भोजन लेने की जानकारी दी गई. साथ ही बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उचित पोषण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनके दैनिक भोजन और आसपास उपलब्ध स्थानीय खाद्य संसाधनों पर चर्चा की गई. ग्रामीणों को स्थानीय खाद्य पदार्थों का नियमित रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में एएनएम सुभाषित मुंडू, सीनी के ग्राम पंचायत सुपरवाइजर नवीन गौंझू और प्रदान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को "स्थानीय भोजन अपनाएं, पोषण बढ़ाएं और स्वस्थ परिवार बनाएं" का संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >