खूंटी में गणपति महोत्सव की धूम, महादेव मंडा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

खूंटी के महादेव मंडा परिसर में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-आरती के साथ प्रसाद वितरण हो रहा है. 25 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ इसका समापन होगा.

खूंटी. महादेव मंडा परिसर में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से 10 दिवसीय गणपति महोत्सव बहुत उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. यहां भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. प्रतिदिन सुबह पूजा और शाम को संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है.

ये भी पढ़ें: रांची में स्वच्छता अभियान: सड़क किनारे से हटाया कचरे का ढेर, अब खुले में कचरा फेंका तो लगेगा ₹2 हजार जुर्माना

शाम की आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु

गणेश पूजा और संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. शाम के समय महादेव मंडा परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार हो रहा है. श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं.

पूजा समिति की ओर से महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियां की गयी हैं.

25 सितंबर को हवन, महाप्रसाद और शोभायात्रा

समिति के अनुसार गणपति महोत्सव का समापन 25 सितंबर को होगा. इस अवसर पर सुबह हवन का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा.

शाम में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: लातेहार में नदी पार कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल; गंभीर सुदेश्वर साव की इलाज के दौरान मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >