बेकाबू होकर पेड़ से टकराया बाइक सवार, गंभीर रुप से घायल

खूंटी-सिमडेगा राज्य राजमार्ग पर रनिया के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए तोरपा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रनिया (खूंटी): जिले के रनिया थाना इलाके में सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. यह घटना खूंटी-सिमडेगा राज्य राजमार्ग पर मरचा मोड़ के समीप जिओ टावर के पास हुई है. जहां बुधवार (29 जुलाई) को तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. घायल की पहचान तपकरा थाना क्षेत्र के फटका गांव निवासी सनिका होरो (30 वर्ष) के गंभीर रूप में हुई है.

इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा. दुर्घटना में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार मरचा से तोरपा की ओर तेज गति से जा रहा था. इसी दौरान अचानक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर पेड़ को जोरदार टक्कर मारी. इश दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >