सिंबियोसिस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया

सिंबियोसिस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया गया.

बुंडू. सिंबियोसिस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया गया. स्कूल के सभागार में उपस्थित प्री नर्सरी के बच्चों की माताओं ने उनके लिए आयोजित मनोरंजक खेल एवं कई गतिविधियों में आनंद पूर्वक भाग लिया. संगीत, बच्चों की खिलखिलाहट, माताओं एवं उनके नन्हें-मुन्नो के बीच साझा करते हुए माताओं के अटूट स्नेह और देखभाल के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित की गयी. मौके पर जलपान, हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड और उपहार भेंट किये गये. प्राचार्या तराना बेगम ने माताओं को बधाई देते हुए कहा कि माता भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की. मौक पर निदेशक अली अल अराफात, उप प्राचार्य सोमनाथ रक्षित , मुकुंद लाल झा, अतुल मिश्र, आभा मिश्रा, किरण कुमारी, रेखा जायसवाल, दीपान्विता भट्टाचार्य, मो एजाज, सलमान अली, प्रिया आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >