मातृभाषा में ही प्रभावी है शिक्षा: तारूब स्कूल पहुंचे पद्मश्री महेंद्र मिश्र ने दिया बहुभाषी शिक्षा का मंत्र

खूंटी में पद्मश्री महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा बच्चों के लिए सहज और प्रभावी होती है. पलाश कार्यक्रम के तहत इसे बढ़ावा दिया जा रहा है.

खूंटी. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बहुभाषी शिक्षा के विशेषज्ञ एवं पद्मश्री सम्मानित शिक्षाविद् महेंद्र कुमार मिश्र ने स्टेट मैनेजर पल्लवी शाह के साथ यूपीजी सह हाइस्कूल तारूब का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के साथ संवाद कर बच्चों को उनकी मातृभाषा एवं स्थानीय भाषाओं के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की.

बहुभाषी शिक्षा के महत्व

मौके पर बहुभाषी शिक्षा के महत्व और झारखंड सरकार के पलाश कार्यक्रम के माध्यम से इसे बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी गयी. महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि मातृभाषा में सीखना बच्चों के लिए सहज, प्रभावी और अर्थपूर्ण होता है. इससे बच्चों की सीखने की क्षमता और विषयों को समझने में रुचि बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह में साढ़े तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे CM हेमंत और कल्पना सोरेन

भाषाई विविधता का सकारात्मक उपयोग

उन्होंने शिक्षकों को कक्षा में भाषाई विविधता का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं को शिक्षा से जोड़कर बच्चों के सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिवार की ओर से पद्मश्री सम्मानित शिक्षाविद् महेंद्र कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >