घायल महिला की मदद के लिए रुके तोरपा विधायक, मौके पर बुलाये डॉक्टर और नर्स

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सड़क हादसे में घायल महिला की मदद कर पेश की इंसानियत की मिसाल। मौके पर पहुंचकर कराया महिला का तुरंत इलाज।

सतीश शर्मा तोरपा. जनसेवा और मानवीय संवेदना का उदाहरण पेश करते हुए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सड़क हादसे में घायल एक महिला की मदद कर उसका तत्काल इलाज कराया. मंगलवार को विधायक रांची जा रहे थे. इसी दौरान बारकुली स्कूल के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी महिला पर उनकी नजर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवायी और महिला के पास पहुंचकर उसका हालचाल जाना.

समय गंवाये बिना स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया

विधायक ने महिला की हालत देखने के बाद बिना समय गंवाये नजदीकी बारकुली स्वास्थ्य उपकेंद्र के डॉक्टर और नर्स को घटनास्थल पर बुलाया. स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया. विधायक ने इलाज की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और महिला की स्थिति को लेकर चिकित्सकों से बातचीत की.

ये भी पढ़ें: ईद मिलादुन्नबी पर जमुआ में निकली शांति पदयात्रा, भाईचारे का दिया संदेश

बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

विधायक सुदीप गुड़िया ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से महिला की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि उसके बेहतर इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने महिला को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया. विधायक के इस प्रयास से सड़क किनारे घायल पड़ी महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी.

ये भी पढ़ें: पलाश मार्ट में सजीं स्वयं सहायता समूह की दीदियों की आकर्षक राखियां

संकट में जनता की मदद करना प्राथमिक दायित्व

विधायक ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते संकट के समय जनता की मदद के लिए तत्पर रहना उनका प्राथमिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि सड़क हादसे जैसी आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद जरूरी है. ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित पहल से किसी की जान बचायी जा सकती है.

विधायक की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की. लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह मानवीय संवेदना के साथ तत्काल मदद किये जाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >