विधायक रामसूर्या मुंडा ने क्षेत्र का दौरा किया

खूंटी विधानसभा क्षेत्र के जोबे, महिल और कुमकुमा गांव में रविवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने दौरा किया.

कर्रा. खूंटी विधानसभा क्षेत्र के जोबे, महिल और कुमकुमा गांव में रविवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गांव के युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्य, जनसमस्या और पंचायत स्तर की आवश्यकताओं पर चर्चा की. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वे कई दिनों से विधायक से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे. विधायक के गांव पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला. जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखा. इस अवसर पर महिलाओं ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा. विधायक रामसूर्या मुंडा ने ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना. उन्होंने कहा कि गांवों का समग्र विकास और जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है. पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही. इस अवसर पर सिलादोन पंचायत के अध्यक्ष सुखराम मुंडा, पंचायत स्तर के निर्वाचित सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >