तोरपा: विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर जरिया पंचायत के तिरला और हुसिर पंचायत के हुसिर पाहन टोली में 25-25 केवीए क्षमता के नये ट्रांसफार्मर लगाए गए. दोनों स्थानों पर ट्रांसफार्मर चार दिन पहले खराब हो गए थे. इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था और विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही थी.
ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिलने पर विधायक सुदीप गुड़िया ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया. इसके बाद बुधवार को दोनों स्थानों पर नये ट्रांसफार्मर लगाए गए.
ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जरिया पंचायत की मुखिया विमला डोडराय और विधायक प्रतिनिधि (विद्युत विभाग) जेम्स आईंद ने संयुक्त रूप से किया. नये ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है. ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान के लिए विधायक के प्रति आभार जताया.
