खूंटी. विधायक रामसूर्या मुंडा ने सुकन बुरु मैदान के किनारे विधायक मद से निर्मित चबूतरा शेड का फीता काटकर उद्घाटन किया. शेड के निर्माण पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया.
इसके बाद विधायक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गांडामढा में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विधायक ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी. उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.
समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल तक पहुंचने वाले खराब रास्ते की समस्या विधायक के समक्ष रखी. शिक्षकों ने बताया कि रास्ते की खराब स्थिति से विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है. विधायक ने समस्या का जल्द समाधान कराने और आवश्यक निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया.
मौके पर जिला परिषद सदस्य गुलशन सिंह मुंडा, सिंगराय मुंडा, युवा नेता महादेव हंसा, दारू मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.
