विधायक ने पहाड़ टोली में चबूतरा का किया उद्घाटन

खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने मैदान में निर्मित चबूतरा का उद्घाटन किया.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के पहाड़ टोली गांव में रविवार को खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने मैदान में निर्मित चबूतरा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने पहाड़ टोली गांव में चबूतरा निर्माण के बाद मैदान सुंदरीकरण कार्य, विगत वर्ष भारी वर्षा से चेकडैम के किनारे खेत का कटाव को रोकने के लिए जल्द योजना लाने, पहाड़ टोली गांव में पेयजल कि समस्या का निपटारा, सरदुला वन टोली में पुलिया का निर्माण किये जाने की बात कही. झामुमो खूंटी जिला प्रवक्ता तौकीर आलम ने भी विचार रखे. मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, कर्रा विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, मुरहू विधायक प्रतिनिधि विकसन पूर्ति, सुखराम सरुकद, राजेश मुंडा, उपेंद्र पाहन, लाल मुंडा, राजेंद्र मुंडा, अमित होरो, चंदा उरांव, चैतन्य मुंडा, मोहम्मद वसीम, विश्वाराम मुंड़ा, सुनील तिर्की सहित सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >